सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी अल्जीरिया की राजकीय यात्रा पर रवाना

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक सेना प्रमुख की 25 से 28 अगस्त तक इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को सुदृढ़ करना है, जिसमें सेना का सेना से सहयोग को बढ़ावा देना, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर दृष्टिकोण साझा करना और रक्षा औद्योगिक सहयोग की संभावना तलाश करना शामिल है। यात्रा के दौरान सेना प्रमुख अल्जीरिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उच्च-स्तरीय बैठकें करेंगे। उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे तथा साझा सुरक्षा हितों, क्षेत्रीय स्थिरता और रक्षा सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।