राजनीतिक दलों के वाहनों से झंडा हटाना और जुर्माना वसूलना अनुचित : कन्हैया
कन्हैया सिंह ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी वायदा मइया योजना को पूरा करने के लिए विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी योजनाओं पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इसके बावजूद योजना का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिया गया है कि वह आम लोगों से जबरन वसूली कर इस योजना के लिए पैसे इकट्ठा करे और इस कार्य में पुलिस, सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रही है।
उन्होंने यह सवाल उठाया कि जब ऑटो चालकों और आम वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए समझाने का समय दिया जाता है और उनके साथ बैठक कर सलाह दी जाती है, तो फिर राजनीतिक दलों के वाहनों के साथ वैसा व्यवहार क्यों नहीं किया जा रहा है। क्या राजनीतिक दलों को समय देकर अपने कार्यकर्ताओं से बात करने का अधिकार नहीं है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मनमानी नहीं रुकी तो आजसू पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगी।









