दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
उल्लेखनीय है कि सतीश गोलचा ने शुक्रवार को दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला है। वे इस पद पर अप्रैल 2027 तक सेवा देंगे। उन्होंने एसबीके सिंह का स्थान लिया, जो केवल 21 दिनों तक इस पद पर रहे। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी गोलचा ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। सतीश गोलचा की नियुक्त का आदेश मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को हुए हमले के एक दिन बाद गुरुवार को आया था।









