धमतरी : होटल व ढाबों में पुलिस की दबिश, दो ढाबा संचालकों को जेल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सियादेही के लल्लू ढाबा के संचालक विकास गेडाम निवासी अरौद एवं भाठागांव के पंजाबी ढाबा के संचालक लक्की उर्फ हरप्रीत सिंह निवासी मेघा अपने ढाबों में लोगाें को अवैध ढंग से शराब बेचकर पिला रहे थे। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने दबिश देकर दोनों पकड़ा। आरोपितों के पास से शराब व नकदी रुपये जब्त कर दोनों के खिलाफ जुर्म दर्ज करके जेल भेज दिया है।
इसी तरह नगरी-सिहावा रोड में आरोपित कुशल राव निवासी मराठा पारा, धमतरी एक ढाबा के सामने अवैध ढंग से शराब बेच रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ा है। आरोपित के पास से तीन पौव्वा देशी व आठ पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त कर कार्रवाई की है।
वहीं मगरलोड पुलिस ने अमर सिंह 60 वर्ष अपने होटल-ठेला में शराब पीने की सामान उपलब्ध करा रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इसी तरह भावेश कुमार 25 वर्ष भी अपने होटल-ठेला में शराबखोरी करते पकड़ाया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।









