भादवा की पहली झमाझम बारिश से खिले चेहरे : सडक़ों पर बहा पानी
मौसम विभाग ने की चेतावनी के अनुसार गुरूवार से प्रदेश में मानसून की सक्रिय की संभावना जताई गई थी। मारवाड़ यानी जोधपुर संभाग में भी गुरूवार को बारिश की गतिविधियां आरंभ होने की बात कही गई। प्रदेश सहित संभाग भर में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस का दौर बना हुआ था। लोग भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे थे। भादवा माह में मई-जून जैसी गर्मी का असर और उमस की मार चल रही थी।
दोपहर में शहर के साथ आस पास के गांवों में अच्छी बारिश से लोगों के चेहरें खिल गए। विशेष कर किसानों के चेहरों पर रौनक छा गई। बारिश से लबालब हुई सडक़ों से प्रशासन की पोल भी फिर से खुल गई। मौसम विभाग ने आगामी तीन घंटों में जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों से मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
जातरू ओं ने खुद को बचाया :
अचानक हुई तेज बारिश के चलते कई जातरूओं को भंडारों में ही शरण लेनी पड़ी। साथ ही सड़कों पर पैदल चल रहे जातरू भी पेड़ों के नीचे खड़े होते देखे गए। वहीं जातरू बारिश का आनंद लेते चलते रहे।









