मामूली विवाद में दबंगों की पिटाई से घायल प्राइवेट लाइन मैन की इलाज के दौरान मौत
बददौपुर गांव निवासी कमलेश (30) वर्ष पुत्र रामकरन प्राइवेट लाइनमैन था। बीते 4 अगस्त को वह छताई गांव में लाइन बनाने गया था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवकों से मामूली विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपितों ने उसे बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए थे। जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सन्नाटा पसर गया।मृतक अपने पीछे पत्नी नीता देवी, एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मामले की जांच पड़ताल जारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उक्त युवकों की तलाश जारी है।









