फतेहाबाद: रतिया में बिजली निगम कार्यालय से 101 मीटर चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस को दी शिकायत में नरेश कुमार ने कहा है कि वह दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम रतिया में बतौर जेई के पद पर कार्यरत है। गत दिवस शाम को ड्यूटी खत्म होने के दौरान उसने बिजली विभाग रतिया में पड़े मीटरों के स्टॉक को सही सलामत संभाला था। उसके बाद वह अपने ऑफिस को ताला लगाकर घर चला गया। अगले दिन सुबह जब वह ड्यूटी पर आया तो उसने देखा कि ऑफिस की खिड़की की जाली टूटी पड़ी थी। जब उसने ऑफिस में जाकर देखा तो पाया कि वहां मीटर व अन्य सामान बिखरा पड़ा था और ऑफिस में रखे मीटरों में से कुछ मीटर भी गायब थे। जेई ने कहा कि जब उसने सामान की जांच की तो पाया कि अज्ञात चोर उसके ऑफिस से जीनस कम्पनी के तीन नए मीटर व 3 फेस 15 पुराने डिफेक्टिव मीटर, 7 पुराने डिफेक्टिव एलटीसीटी मीटर व 76 पुराने सिंगल फेस डेफेक्टिव मीटर गायब था। इस पर पहले उसने अपने स्तर पर आसपास मीटरों की तलाश की लेकिन जब मीटरों का कुछ पता नहीं चला तो उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में रतिया पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
—–









