नई परंपरा के नाम पर गांव में बवाल, पुलिस पर पक्षपात के आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से “नई परंपरा” डालने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पुलिस पर भी पक्षपात करने और विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मियों को भीड़ पर लाठियां फटकारते देखा जा सकता है। वहीं ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान नेत्रपाल और पूर्व प्रधान हीरालाल पर विवाद को हवा देने का आरोप लगाया। हालात बिगड़ने पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर शांत कराया। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि चादर जुलूस के दौरान पुलिस पर लगे आरोपों की जांच कराई जा रही है। गांव में फिलहाल शांति है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की है।









