पाकिस्तान के बलोचिस्तान में पुलिस वैन पर हमला, छह घायल, बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स ने जिम्मेदारी ली
द बलोचिस्तान पोस्ट ने पुलिस के हवाले से कहा कि हमले में घायलों की पहचान अब्दुल नबी, कादिर बख्श, अब्दुल्ला, बहराम और दो अन्य के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि विस्फोट में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की।
इस बीच, सशस्त्र समूह बलोच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने मीडिया को जारी एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया। अगर पुलिस स्थानीय लोगों को परेशान करती रही, तो आगे भी ऐसे हमले होंगे।









