बस्तर जिले में पुनर्जीवित किए सरोवरों के निकट ध्वजारोहण के साथ किया गया वृक्षारोपण
उल्लेखनीय है कि इन सरोवरों का निर्माण और जीर्णोद्धार अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत किया गया है, जिसका उद्देश्य देश के हर जिले में कम से कम 75 जल निकायों का निर्माण या नवीनीकरण करना है । ये सरोवर न केवल जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि भूजल स्तर को बढ़ाने, सिंचाई सुविधा प्रदान करने और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में भी सहायक सिद्ध हो रहे हैं। अमृत सरोवर केवल जल निकाय नहीं हैं, इन सरोवरों के निकट ध्वजारोहण और वृक्षारोपण हमें अपनी स्वतंत्रता, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने की अपनी जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। इस पहल में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया, जिससे इन सरोवरों का रख-रखाव और वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी रह सके।
ृृृृृृृृृृृृृृृृ









