दमोहः प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण परेड की ली सलामी
प्रभारी मंत्री परमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि दमोह जिला प्राकृतिक सम्पदाओं से भरा हुआ एक अच्छा जिला है। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विकास कार्यों को लेकर अनेेक नवाचार किये हैं जिनका सकारात्मक परिणाम निकला है। उन्होने कहा कि जो समस्यायें हैं उनका समाधान जल्द ही कर लिया जायेगा। आने वाले समय में दमोह को एक नई पहचान मिले इसके लिये विजन डाकुमेंट तैयार किया गया है जिसको लेकर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जायेगा। प्रभारी मंत्री परमार ने कहा कि आपदा प्रबंधन में दमोह के जनता ने जनता और सरकार का सहयोग किया है यह एक सराहनीय कदम है उन्होने इसके लिये सहयोग करने वालों का हृदय से आभार व्यक्त किया।









