बीजापुर जिले में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया ध्वजारोहण, सैकड़ों आत्मसमर्पित नक्सली हुए शामिल
जिले के अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसमें पुलिस के जवान, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभागीय गतिविधियों में सराहनीय योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। कार्यक्रम में परेड दल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें सीनियर परेड दल सीआरपीएफ को प्रथम स्थान मिला, जिला पुलिस बल पुरुष को द्वितीय एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर परेड दल में एनसीसी को प्रथम स्थान, स्काउट को द्वितीय स्थान एवं एनएसएस को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
इसी तरह मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति स्कूली विद्यार्थियों द्वारा की गई, जिसमें मोर छत्तीसगढ़ महतारी तोला बारम्बार प्रणाम गीत हेतु छु लो आसमा को प्रथम स्थान, शिक्षा क्रांति नाट्य गीत हेतु पीएमश्री नवोदय विद्यालय बीजापुर को द्वितीय स्थान एवं ओ माई तेरी मिट्टी बुलाएं गीत की सुंदर प्रस्तुति के लिए डीएवी मांझीगुड़ा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान के साथ मुख्य अतिथि सांसद बस्तर महेश कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।
मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगरपालिका के पार्षदगण, डीएफओ रामकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, उपनिदेशक इन्द्रावती टाइगर संदीप बल्गा, अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल, एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा स्कूली विद्यार्थी एवं जनसामान्य उपस्थित थे।









