नशा शरीर के लिए ही नहीं अपितु मस्तिष्क के लिए घातक है: डॉ अशोक वर्मा
जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने अलग अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि ये स्थान हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित है। नशे का व्यापार कतई स्वीकार नहीं होगा। लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसीलिए यहाँ आकर लोगों को समझाने का कार्य किया जा रहा है कि नशा न केवल मनुष्य के शरीर के लिए हानिकारक है अपितु मस्तिष्क के लिए घातक है। नशा बेचकर रुपया कमाना न केवल पाप है अपितु ऐसे व्यक्ति अपने परिवार को विष पान करा रहे हैं।
नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांस एक्ट के अंतर्गत प्रतिबंधित मादक पदार्थ और औषधियां रखना सेवन करना क्रय विक्रय करना अपराध है। ये अपराध न केवल दण्डीय है अपितु बहिष्कृत भी हैं।









