रामगढ़ बांध पर ड्रोन से कृत्रिम वर्षा आज, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा रहेंगे मौजूद
जमवारामगढ विधायक महेन्द्र पाल मीणा ने बताया कि रामगढ़ बांध पर कृत्रिम बारिश के प्रयोग की शुरुआत के मौके पर बड़ा कार्यक्रम रखा गया है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों को भी बुलाया गया है।
ड्रोन से कृत्रिम बारिश के लिए केंद्र और राज्य सरकार के विभागों व एजेंसियों से मंजूरी मिल चुकी है। कृषि विभाग पहले ही मंजूरी दे चुका था। रामगढ़ बांध पर यह कृत्रिम वर्षा अमेरिका और बेंगलूरु की टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपनी जेन एक्स एआईकी तरफ से की जा रही है, जो ड्रोन और एआई आधारित क्लाउड सीडिंग तकनीक का उपयोग करेगी। ड्रोन को ताइवान से मंगवाया गया है और इनका ट्रायल भी बांध क्षेत्र में किया जा चुका है। इस प्रक्रिया में ड्रोन हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़कर बादलों में सोडियम क्लोराइड जैसे रसायनों का छिड़काव करेगा, जिससे सूक्ष्म जलकणों का संघनन होकर बारिश की बूंदें बनेंगी और वर्षा होगी।









