ज्वाली में तीन युवक 8.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि इस मामले में उपरोक्त आरोपितों को गिरफतार करके उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना ज्वाली में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उपरोक्त मामले में आरोपितों को नियमानुसार गिरफतार करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।