राजसमंद के बैंक में ग्राहक के बैग से दिनदहाड़े 50 हजार रुपए चोरी
राजनगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित दिनेश माहेश्वरी ₹2.50 लाख जमा कराने केनरा बैंक पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक में मौजूद दो महिलाओं ने पहले उन्हें घेरा और फिर बैग में चीरा लगाकर 50 हजार रुपए निकाल लिए। घटना की भनक लगने पर ग्राहक ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों के साथ साफ नजर आईं। सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित व बैंक प्रबंधन की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की पहचान और तलाश में जुटी है।









