धर्मपाल सिंह ने किया भाजपा कार्यालय के अटल कल्याण सभागार का शिलान्यास
भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि अटल कल्याण सभागार के निर्माण हो जाने से पार्टी की बैठकें व छोटे कार्यक्रम यहीं हो सकेंगे।
शिलान्यास के अवसर पर विधायक नीरज बोरा, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी, पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल, पूर्व महापौर, लखनऊ संयुक्ता भाटिया, भाजपा नेता प्रकाश मिश्रा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता व टिंकू सोनकर समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे काे बधाई दी।———-









