मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव और डिप्‍टी सीएम शुक्‍ल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर जताया दुख

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार काे सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि ” पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें, यही प्रार्थना करता हूँ। ॐ शांति!”

उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने अपने शोक संदेश में कहा कि ” पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ नेता श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को मोक्ष गति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!”