राजगढ़ः निर्माणाधीन मेडीकल काॅलेज में काम कर रहे कारगीर को लगा करंट, हालत गंभीर
पुलिस के अनुसार पूर्व मिडिनापुर कलकत्ता निवासी चंदन (32) पुत्र अशोक जना राजगढ़ स्थित निर्माणाधीन मेडीकल काॅलेज में कारीगर का काम करता है। कार्य के दौरान वह सरिया लेकर जा रहा था तभी उपर से निकली हाइटेंशन लाइन से सरिया टकरा गया और करंट की चपेट में आने से चंदन बेसुध हो गया।साइट सुपरबाइजर अभिषेक उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां से हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरु की।









