दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय सभागार में शोकसभा आयोजित
शोकसभा की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ दिवंगत आत्मा की शांति की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिशोम गुरू के द्वारा झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। शोकसभा का समापन श्रद्धांजलि स्वरूप मौन प्रार्थना के साथ किया गया।









