अंतिम सोमवारी को लेकर उपायुक्त ने किया बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं हो। उन्होंने पेयजल, साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, रूट लाइन प्रबंधन को विशेष प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अंतिम सोमवारी को मेला क्षेत्र में 24 घंटा सातों दिन निगरानी रखी जाए। सभी संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे एवं कंट्रोल रूम की सतत सक्रियता को लेकर भी निर्देश दिए गए।









