फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सरयू राय से मिला
एसोसिएशन की तरफ से दीपक कुमार साव, विनोद साव, ओमकार सिंह, सिकंदर कुमार, विनोद कुमार, मनोज गुप्ता ज्ञापन के जरिये कहा है कि उन्हें नौ माह से कमीशन नहीं मिला है। अगर किसी को नौ माह से कमीशन नहीं मिलेगा तो वह खाएगा क्या। इन लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि ग्रीन कार्ड का दो साल का कमीशन भी उन्हें नहीं मिला है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एनआईसी के माध्यम से राशन देने में भी गड़बड़ी की जा रही है। जितना राशन मिलना चाहिए, उससे बेहद कम मिल रहा है।









