राज्य में डायग्नोस्टिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर व्यय होंगे 207 करोड़ : शांडिल
उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी क्षेत्र में पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए प्रशिक्षण सीटें बहुत कम थीं। अब राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और कांगड़ा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में तकनीशियन कोर्स की सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है।
इससे पहले आरएस बाली ने स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि विगत 23 वर्षों से नगरोटा में विकास पुरूष के जन्म दिन पर मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन निरंतर चल रहा है ताकि आस पास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।









