मनोज तिवारी ने भिखारी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की

उनकी कालजयी रचनाएं जैसे बिदेसिया, बेटी बेचवा, गबर घिचोर- आज भी समाज में वैचारिक चेतना उत्पन्न करती हैं। वे केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि एक युगपुरुष थे जिन्होंने लोककलाओं को जनांदोलन का रूप दिया।

ऐसे विरले व्यक्तित्व को भारत रत्न से सम्मानित करना न केवल भोजपुरी समाज, बल्कि संपूर्ण भारतीय लोकसंस्कृति के लिए गर्व की बात होगी। यह सम्मान देश की विविधता में एकता को भी बल देगा।

————-