रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एम.आर.आई. मशीन का किया लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि अस्पताल में आयुष्मान धारक भर्ती मरीजों का नि:शुल्क एमआरआई होगा तथा अन्य मरीजों का परीक्षण शासन द्वारा निर्धारित दर के अनुसार किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार भवन एवं निर्माणाधीन नवीन कैथ लैब का निरीक्षण किया। विदित हो कि नवीन कैथ लैब शीघ्र ही प्रारंभ हो जायेगी। शुक्ल ने कैंसर यूनिट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा कार्य को गति देने के निर्देश दिये। इस दौरान डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बिरसा मुण्डा सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को रीवा जिले के चिरहुला कालोनी में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्माणाधीन बिरसा मुण्डा सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारी को दिये। उन्होंने सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीबाल के निर्माण तथा सामने के स्थल को समतल करने के निर्देश दिये।