प्रेम विवाह का दुखद अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
ग्रामीणों के अनुसार, चार महीने पहले ही रैफर कुंकल और कुंती जेराइ ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद रैफर मजदूरी के लिए दूसरे राज्य चला गया था और हाल ही में वह गांव लौटा था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि रैफर ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की मौत के बाद उसने उसी कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुंती जेराइ का मायका जगन्नाथपुर प्रखंड के कुंदरूजोर गांव में है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मंझारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, बहामन टूटी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोनों परिवारों से पूछताछ कर घटना के पीछे की असली वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।









