खुले में खाली नहीं होंगे सीवर टैंक, को-ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मिले 2 करोड़ 37 लाख
इसके बाद ये टैंक गौला के पास जंगल में अनधिकृत तरीके से खाली किए जाने लगे। इससे वन क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इधर पेयजल निगम ने करीब एक साल पहले इस पर अंकुश लगाने के लिए गौला रोखड़ में एसटीपी परिसर को-ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। यह शहर का पहला प्लांट होगा।









