जींद : सीईटी परीक्षा को लेकर डीसी व आयोग सदस्य ने ली अधिकारियों की बैठक

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य अमर सिंह ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस अडडों पर हैल्प डेस्क स्थापित होंगे। परीक्षा केंद्र में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रोनिक्स यंत्र ले जाने पर सख्त मनाही है। परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों की सूची जल्द से जल्द तैयार करके सांझा करें। सेंटर सुपरवाइजर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी परीक्षार्थी अपने निर्धारित स्थान पर बैठ कर स्वयं पूरी जानकारी भरें। परीक्षार्थियों को यह भी बताएं कि सभी प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य है। एक बार जवाब भरने के बाद उसे स्क्रैच नही करना है। अन्यथा उसका प्रश्न पेपर रद्द हो सकता है। इस समुचि परिक्षा प्रक्रिया की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री कर रहे है। हम सभी को पूरी जिम्मेदारी व संवेदनशीलता से कार्य करते हुए परीक्षा को सम्पन्न करवाना है। सभी परीक्षा केन्द्रों में आयोग की हिदायतों अनुसार मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों में व्यापक पुलिसबल की तैनाती की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की परिधि के अलावा बाहर भी पुलिसबल लगाया जाएगा। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि परीक्षा के दिन व्यापक सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच संबंधित परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सामग्री पहुंचाई जाएगी। सभी सेंटर सुपरवाइजर पूरी जिम्मेदारी के साथ परीक्षार्थियों को परीक्षा सामग्री सौपेंगे। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को शटल बस सेवा के माध्यम से संबंधित केंद्रों पर पंहुचाया जाएगा। परिक्षा को निष्पक्षता पूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए अधिकारियों के साथ.साथ डयूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी रहेगी।