सावन का दूूसरा सोमवार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
इस संयोग के कारण सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया है और उन्हें पगड़ी भी पहनाई गई है। इस अवसर पर भगवान के सभी आठ मुखों का अलग-अलग श्रृंगार किया गया है। सोमवार को पिपलियामंडी सहित अनेक ग्रामीण क्षेत्रों से कावड़ यात्री भी मंदिर पहुुंचे थे। उल्लेखेनीय है कि भगवान पशुपतिनाथ की यह प्रतिमा सन 1939 में शिवना नदी से प्राप्त हुई थी और साल 1961 में इसे गर्भगृह में स्थापित किया गया था।









