सिरमौर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़कें बंद, बस मलबे में फंसी

संगड़ाह-भवाई सड़क मार्ग पर भारी मलबा गिरने से एक निजी बस बीच रास्ते में फंस गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बस को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

वहीं, शिवपुर के समीप भी भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है, जिससे यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। कई अन्य आंतरिक सड़कें भी भूस्खलन के चलते बंद हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का आवागमन ठप हो गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।