नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का संस्कारधानी में एतेहासिक स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का काफिला धनवंतरि नगर चौराहे से होकर पिसनहारी की मढिया पंहुचा जहां प्रदेश अध्यक्ष ने नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की और सभी जनप्रतिनिधियों के साथ रथ में सवार हुए,रैली मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत मंच लगाकर,पुष्प वर्षा कर की गई। भव्य स्वागत रैली के साथ त्रिपुरी चौक,सुपाताल,शारदा चौक,एलआईसी,मदनमहल चौक,नागपाल गार्डन,आध शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक से शास्त्री ब्रिज,तीन पत्ती चौक होते हुए मानस भवन पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अभूतपूर्व स्वागत करने के जबलपुर के कार्यकर्ताओ और सामाजिक संगठनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्त्ता जनता और सरकार के बीच कड़ी बनकर,जन सामान्य के हित के लिए कार्य करें और समाज में आदर्श स्थापित करें और आप सभी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर विकसित भारत और विकसित मप्र के संकल्प को पूरा करने के लिए साथ आये और अपने हिस्से का योगदान दे,उन्होने कहा आपके स्नेह और इस स्वागत के लिए आपका आभारी हूं।









