मप्र को वैश्विक निवेश केन्द्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही दुबई-स्पेन यात्रा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार देर शाम सोशल मीडिया एक्स पर जारी संदेश में अपनी दुबई और स्पेन यात्रा के अंतिम चरण में राज्य की प्रगति और रोजगार सृजन के लिए किए जा रहे व्यापक प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश से जुड़े भारतीय समुदाय के साथ मिलकर राज्य के विकास के लिए नए अवसरों की खोज करना था जिससे रोजगार सृजित हो सकें।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान हमने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों और भारतीय रेस्टोरेंट्स का भ्रमण भी किया। इस दौरान यह देखने को मिला कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के नागरिकों ने विदेशों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।