चामुंडा में हिम ईरा शॉप का उपायुक्त ने किया शुभारंभ

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ करने की दिशा में हिम ईरा शाप्स की अहम भूमिका रहेगी चूंकि ग्रामीण स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह आर्गेनिक तरीके से अलग अलग उत्पाद तैयार करते हैं तथा हिम ईरा शाप्स के माध्यम से इन उत्पादों के विपणन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को उत्तम क्वालिटी से तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है इसके साथ ही उत्पादों की पैकेजिंग के लिए उचित कदम उठाए गए हैं ताकि मार्केट में इन उत्पादों की डिमांड बढ़ सके। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिला भर में चरणबद्व तरीके से हिम ईरा शॉप्स निर्मित की जा रही हैं।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को आनलाइन बेचने के लिए भी हिम ईरा की वेबसाइट तैयार की गई तथा सभी स्वयं सहायता समूहों को वेबसाइट के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि भविष्य में स्वयं सहायता समूह ऑनलाइन भी अपने उत्पादों को बेच सकें।
उन्होंने बागबानी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर हिम ईरा शाप्स के माध्यम से जैविक बागबानी तथा कृषि उत्पाद बचने के लिए भी प्लान तैयार किया जाए।