बलरामपुर : जर्जर एनएच को लेकर लोगों में उबाल, किसान कांग्रेस ने बीच सड़क रोपा धान

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि, राष्ट्रीय राज्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई है लोगों का आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ते जा रहा है परंतु राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी सड़क के गड्डो को भरवाने में ध्यान नहीं दे रहे हैं। दुबे ने कहा कि जिन बड़े गड्डो को कुछ घंटे में भरवा देना चाहिए वह महीना बाद भी नहीं भर पा रहे हैं। प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है। जाम लग रहा है परंतु उसके बाद भी राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। सड़क पर अनगिनत गड्ढे हो गए हैं। आज हम लोगों के द्वारा प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप राष्ट्रीय राज्य मार्ग में धान का पौधा रोपा गया।
इस दौरान सुनील कन्हरे, कार्तिक माझी, ज्वाला गुप्ता, संजय रवानी, नरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।