यूपी में पंचायत चुनाव अकेले दम पर लड़ेंगी आरपीआई: पवन कुमार गुप्ता
यूपी में पंचायत चुनाव अकेले दम पर लड़ेंगी आरपीआई: पवन कुमार गुप्ता
प्रयागराज, 7 जुलाई (हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले (आरपीआई) उप्र में आगामी जिला पंचायत चुनाव में सभी जिलों में चुनाव अकेले दम पर लड़ेंगी। यह बात सोमवार को मीडिया से वार्ता करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रयागराज में प्रयाग संगीत समिति आडिटोरियम में नाै जुलाई को संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले हैं।
श्री गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का संदेश है। यह आरपीआई की विचारधारा, संगठनात्मक शक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा। इस मौके पर आरपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय अग्रवाल एवं आरपीआई की जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।
—————









