डिजिटल आंकड़ा तैयार करने को प्रयागराज मत्स्य विभाग तीन स्थानों पर लगाएगा शिविर
डिजिटल आंकड़ा तैयार करने को प्रयागराज मत्स्य विभाग तीन स्थानों पर लगाएगा शिविर
प्रयागराज, 24 जून (हि.स.)। मछुआरा समाज एवं मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए केन्द्र की मोदी एवं योगी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को प्रयागराज जनपद में मत्स्य पालकों का डिजिटल आंकड़ा तैयार करने के लिए तीन स्थानों पर शिविर लगाएगा। यह जानकारी मंगलवार को प्रयागराज मत्स्य विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार नेे दी।
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों के पंजीकरण के लिए प्रयागराज के बारा तहसील के कंजासा गांव, फूलपुर तहसील के सांवडीह भोरई का पूरा गांव और हंडिया तहसील में मंगलवार सुबह 9 बजे से शिविर लगेगा। कैम्प में अधिकाधिक मत्स्य पालकों को सरकार से जारी पोर्टल पर पंजीकृत किए जाने की कार्यवाही पूर्ण कराया जाएगें। इसके साथ ही एन.एफ.डी.पी पोर्टल पर मात्स्यिकी गतिविधियों से जुड़े मत्स्य पालकों को पंजीकरण के सम्बन्ध में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि मत्स्य पालकों का डिजिटल आकड़ा एकत्रित कर उन्हे लाभविन्त कराये जाने के उद्देश्य से जारी पोर्टल एनएफडीपी पर जनपद के समस्त मत्स्य पालकों को पंजीकरण कराए जाने का व्यापक 8281 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन अब तक मात्र 2020 मत्स्य पालकों का पंजीकरण हुआ है। इस लिए एक सप्ताह के अन्दर अभियान चलाकर एक सप्ताह के अन्दर अधिक से अधिक मत्स्य पालकों का पंजीकरण कराया जाएगा।
इस अभियान के तहत मत्स्य पालकों, पट्टाधारकों, नाविकों एवं जनपद में गठित मत्स्य जीवी सहकारी समिति के सदस्यों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।
—————









