राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जैन समाज के पूज्य संतों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जैन समाज के पूज्य संतों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की।
नई दिल्ली, 23 जून (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से जैन समाज के पूज्य संतों ने राष्ट्रपति भवन में भेंट की। इस अवसर पर दिव्य तपस्वी आचार्य हंसरत्नसूरीश्वरजी महाराज, युवा प्रवचनकार आचार्य तत्वदर्शनसूरीश्वरजी महाराज, गणिवर्य मुनिश्री धर्मध्यानविजय महाराज, मुनिश्री काश्यपरत्न महाराज, मुनिश्री वर्षीदानविजय महाराज और मुनिश्री हृदयस्थविजय महाराज उपस्थित रहे। उनके साथ दिल्ली सरकार में जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा भी इस भेंट में शामिल हुए।
—————









