नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब बरामद
नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब बरामद
पलामू, 21 जून (हि.स.)। पलामू जिले की छतरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को नकली शराब के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थाना क्षेत्र के चील्होकला गांव से पुलिस ने राजेश सिंह को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अवध कुमार यादव के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में सुशील उरांव, राजीव कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
छापेमारी में कई नामी-गिरामी ब्रांड की नकली शराब बरामद हुई। इम्पीरियल ब्लू की 180 एमएल की 80 और 375 एमएल की 24 बोतलें मिलीं। रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 15 और 180 एमएल की 92 बोतलें जब्त की गईं। स्टीरलिंग रिजर्व की 375 एमएल की 105 और 180 एमएल की 130 बोतलें बरामद हुईं। रॉयल गोल्ड की 750 एमएल की 1560 बोतलें भी मिलीं।
इसके अलावा उत्पाद शुल्क के लेबल, विभिन्न ब्रांड्स के स्टीकर और ढक्कन बरामद किए गए। इम्पीरियल ब्लू के 1000, रॉयल स्टैग के 750, स्टीरलिंग रिजर्व के 300 और शशि क्वालिटी लीकर के 1000 ढक्कन मिले। 200 खाली बोतलें भी जब्त की गईं है।
—————









