निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बंद हुई स्ट्रीट लाइट, कांग्रेस ने दीप व मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन
निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बंद हुई स्ट्रीट लाइट, कांग्रेस ने दीप व मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन
जगदलपुर, 17 जून (हि.स.)। निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि, नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विद्युत सामग्री की कमी के कारण पिछले कई दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं । इस विषय को लेकर कांग्रेस के पार्षदाें ने पूर्व में नगर निगम आयुक्त एवं महापौर को ज्ञापन सौंपा गया था, किंतु आज तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई और न ही जनता की इस मूलभूत समस्या का समाधान हुआ ।
राजेश चौधरी ने बताया कि नगर निगम की इस उदासीनता एवं जनहित की उपेक्षा के विरोध स्वरूप आज मंगलवार काे भगत सिंह और वीर सावरकर वार्ड में लालटेन दीप व मोमबत्ती जलाकर प्रतीकात्मक रूप से वार्ड में भ्रमण किया गया । भ्रमण के दौरान वार्ड वासियों ने भी हमारी मांग का समर्थन किया । उन्हाेने बताया कि 18 जून को सायं 7 बजे प्रवीर वार्ड, विजय वार्ड क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर दीप एवं मोमबत्ती जलाकर प्रकाश व्यवस्था का प्रतीकात्मक संचालन किया जाएगा। इस विरोध प्रर्दशन के माध्यम से महापौर एवं निगम प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया गया।
—————









