निर्जला एकादशी में श्रद्धालुओं ने बराकर उतरवाहिनी में लगायी डुबकी
निर्जला एकादशी में श्रद्धालुओं ने बराकर उतरवाहिनी में लगायी डुबकी
कोडरमा, 7 जून (हि.स.)। निर्जला एकादशी व्रत को लेकर जयनगर प्रखंड के ग्राम सतडीहा स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल उत्तर वाहिनी बराकर घाट शिव मंदिर धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बराकर में स्नान के साथ पूजा अर्चना करने को लेकर काफी भीड़ देखने को मिला। एकादशी व्रत करने वाले लगभग पांच हजार से अधिक महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहिनी बराकर घाट में डुबकी लगाकर शिवा मंदिर धाम में पूजा अर्चना करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने का मंगत मांगा।
निर्जला एकादशी व्रत को लेकर कोडरमा जिले के अलावे हजारीबाग सहित कई क्षेत्रों के लोग पहुंचे। उत्तर वाहिनी बराकर घाट शिव मंदिर धाम में भीड़ को देखते हुए सतडीहा मंदिर समिति के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। वहीं समिति के लोगों ने श्रद्धालुओं को हर तरह का पूजा पाठ करने एवं स्नान करने में सहयोग किया। समिति में डॉ रामकृष्ण यादव, किशोर यादव, सत्यम पंडित ने बताया कि सतडीहा स्थित उत्तर वाहिनी बराकर घाट में पिछले कई वर्षों से एकादशी व्रत के अलावा सावन और कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि इस बार निर्जला एकादशी व्रत को लेकर लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचकर गंगा स्नान करते हुए पूजा अर्चना किया गया।
वहीं समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। लोगों ने यह भी बताया कि पिछले कुछ माह पूर्व उत्तर वाहिनी बराकर घाट स्थित शिव मंदिर का भव्य निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा कराया गया जिसमें अंतरराष्ट्रीय संतों के अलावे अन्य इलाकों से लोग पहुंचे थे। समिति के लोगों ने बताया कि एकादशी व्रत को लेकर पार्किंग, रात्रि में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए दो धर्मशाला खोल दिया गया था। वहीं समिति की ओर से मंदिर परिसर के अलावे उत्तर वाहिनी घाट तक साफ-सफाई की गई।
—————









