ऑपरेशन सिंदूर को लेकर महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर महिलाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
-कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह व महारानी लक्ष्मीबाई की निकाली झांकियां
हमीरपुर 16 मई (हि.स.)। पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई से उत्साहित महिलाओं ने शुक्रवार काे क्षेत्रीय विधायक के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। महिलाओं की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह व महारानी लक्ष्मीबाई की झांकी भी निकाली गयी।
क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि पहलगाम हमले में आतंकियों द्वारा उजाड़े गए महिलाओं के सिंदूर का भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत कार्यवाही कर पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के अनेकों ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस आपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों की मौत भी हुई। भारतीय सेना के इस पराक्रम को लेकर राठ नगर के रामलीला मैदान से पड़ाव चौराहा, कोट बाजार, नगायच चौराहा, बजरिया होते हुए शहीद पार्क में जाकर यात्रा समाप्त हुई।
यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ ब्लॉक प्रमुख रामदुलारी अनुरागी, दुर्गा वाहिनी की जिलाध्यक्ष शिवांगी राजपूत, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. आराधना राजपूत, वैश्य एकता परिषद की महिला जिलाध्यक्ष अपर्णा अग्रवाल, निशा भटनागर, ज्योति गुप्ता, नीतू भटनागर, नेहा अनुरागी, अनीता शुक्ला, शिल्पा महेश्वरी, अर्चना सिंह, प्रीति सोनी, सहित अनेको महिलाएं मौजूद रहीं।
—————









