गोवंश की हत्या कर अस्थी – पंजर बेचने वाले चार गिरफ्तार
गोवंश की हत्या कर अस्थी – पंजर बेचने वाले चार गिरफ्तार
गिरिडीह , 12 मई (हि.स.)। गोवंश की हत्या कर उसके अस्थी – पंजर का अवैध कारोबार में संलिप्त चार लोगों को गिरिडीह पुलिस ने एक ट्रक के साथ गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व मे पुलिस टीम ने जिले के बगोदर थान इलाके के तिरला गांव के मकान मे छापेमारी किया । बगोदर के हुसैन नगर स्थित मकान में मोईद्दिन कुरैशी, इमरान कुरैशी के साथ ट्रक चालक और बंगाल के 24 परगना के कुलपी थाना के समोद चौक निवासी दीपंकर सदर और देवशिष को दबोचा गया ।
कार्रवाई के दौरान मोईद्दिन ने पुलिस को बताया कि तिरला स्थित मकान बगोदर के ही हेसला गांव निवासी आजाद अंसारी का है । इसे किराये पर सिर्फ गोवंश कि हत्या कर उसके चमड़े और हड्डी के कारोबार के लिए लिया है। आरोपित ने बताया कि आजाद अंसारी भी उनके साथ इस कारोबार मे शामिल है । हर दूसरे तीसरे दिन गोहत्या कर उसके चमड़े और हड्डी को बंगाल के कोलकाता भेजा जाता है।
—————









