पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कम्पनी में प्लेसमेंट
पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों का बहुराष्ट्रीय कम्पनी में प्लेसमेंट
जोधपुर, 1 मई (हि.स.)। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में अंतिम वर्ष व उत्तीर्ण डिप्लोमा विद्यार्थियों को देश की बहुराष्ट्रीय कम्पनी कृष्णा मारुति लिमिटेड गुजरात व सुजलोन ग्लोबल एनर्जी द्वारा डिप्लोमा मैकेनिकल, विद्युत, इलेक्ट्रोनिक्स व मेकाट्रोनिक्स के विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाए गए है।
कैम्पस प्लेसमेंट के दौरान कृष्णा मारुति के हैड एचआर अभिषेक व हैड टेक्नीकल एस. गुप्ता द्वारा छात्रों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 63 छात्रों का चयन किया गया। इसी प्रकार सुजलोन ग्लोबल एनर्जी के अजय मोरलिया, अजय सिंह हाडा हैड एचआर राकेश जांगिड, चन्द्रपाल सिंह उदावत टेक्नीकल हैड ने छात्रों का मोबाइल एप के माध्यम से टेक्नीकल परीक्षा ले कर दोनों पैनल द्वारा अलग-अलग साक्षात्कार का आयोजन करा डिप्लोमा मैकेनिकल, विद्युत, इलेक्ट्रोनिक्स व मेकाट्रोनिक्स के 15 छात्रों का अंतिम चयन किया गया। इन प्लेसमेंट कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न पोलिटेक्निक महाविद्यालयों में जोधपुर, मण्डोर, बाडमेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही,नागौर, राजसमन्द व झुंझूंनू के लगभग 160 छात्रों ने भाग लिया जिसमें से 78 छात्रों को रोजगार उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर संस्थान प्रधान डॉ. अजय माथुर ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।









