महाकुम्भ: गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य के शिविर में पहुंचे अश्विनी त्रिपाठी

महाकुम्भ: गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य के शिविर में पहुंचे अश्विनी त्रिपाठी

महाकुम्भ नगर, 11 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ के सेक्टर 18 में स्थित गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य के शिविर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार दर्ज प्राप्त मंत्री एवं आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी त्रिपाठी पहुंचे और शंकरचार्य का आशीर्वाद लिया।

गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द देवतीर्थ जी के शिविर में चल रहे पीठारोहण समारोह में अश्विनी त्रिपाठी शामिल होकर पूजा अर्चना की तथा शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया।

—————