राजगढ़ः घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

राजगढ़ः घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित फरार

राजगढ़, 27 जनवरी (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र के सिलावट मौहल्ला में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने वहीं के युवक पर घर में घुसकर गलत काम और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार सिलावट मौहल्ला निवासी 27 वर्षीय महिला ने बताया कि तीन माह पहले मौहल्ले का विनोद पुत्र मांगीलाल विश्वकर्मा जबरन घर में घुस गया, जिसने गलत काम किया और किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया, बाद में बच्चों व पति को मारने की धमकी देते हुए कई बार गलत काम किया। बताया गया है कि पीड़ित का पति आरोपित की आरा मशीन पर काम करता था। परेशान होने पर पीड़ित ने आप बीती पति को बताई और थाना में पहुंचकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 64(1), 64(2)एम, 332, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

—————