इटली के जैनिक सिनर ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब 

इटली के जैनिक सिनर ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब 

मेलबर्न, 26 जनवरी (हि.स.)। इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को तीन सेट तक चले मुकाबवे में 6-3, 7-6(4), 6-3 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह फाइनल मुकाबला 2 घंटे और 42 मिनट तक चला। सिनर ने यह अपना दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का भी खिताब जीता था।

इस पूरे मैच में सिनर शुरुआत से ही लय में दिखे। पहले सेट में उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया और 6-3 से अपने नाम किया। फिर दूसरे सेट में अलेक्जेंडर से उन्हें थोड़ी टक्कर मिली। हालांकि अंत में इस सेट को 7-6(4) से अपने नाम कर लिया। इसके बाद तीसरे सेट में भी वह अलेक्जेंडर पर हावी रहे और तीसरे सेट को 6-3 से अपने नम कर धमाकेदार जीत हासिल की। इस तरह सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब जीत लिया।

सिनर के करियर का यहा तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। वो पिछले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में चैम्पियन रहे थे। इसके बाद यूएस ओपन 2024 खिताब जीता। अब सिनर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब जीत लिया है।

—————