राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव का हुआ समापन, विजेताओं को मिले अवॉर्ड 

राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव का हुआ समापन, विजेताओं को मिले अवॉर्ड 

जालौन, 23 दिसंबर (हि.स.)। राजकीय मेडिकल काॅलेज, जालौन (उरई) में पैरा मेडिकल के अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चला, जिसमें स्पोर्ट गेम, सांस्कृतिक नाट्य, गीत और फैशन शो जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान, पैरा मेडिकल के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न ईवेन्ट में अपनी प्रतिभा दिखाई। क्रिकेट में पैरा मेडिकल-2024 बैच विजयी रहा, जबकि वॉलीबाल में पैरा मेडिकल-2023 बैच और कबड्डी में पैरा मेडिकल-2022 बैच विजयी रहे। वहीं सोमवार को विजेताओं की घोषणाएं की गईं। इसमें, मैराथन प्रतियोगिता में अर्जुन पाल प्रथम स्थान, अरविंद राजपूत द्वितीय स्थान और सुनील कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में शिवी यादव प्रथम स्थान, दिव्यांता सेंगर द्वितीय और खुशबू गौड़ तृतीय स्थान पर रहीं। इस कार्यक्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासन के पदाधिकारी, चिकित्सा संकाय सदस्य और पैरा मेडिकल के तीनों वर्षों के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

—————