भाजपा संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व : काशीनाथ महतो

भाजपा संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व : काशीनाथ महतो

खूंटी, 19 दिसंबर (हि.स.)। भाजपा के मुरहू मंडल अध्यक्ष विजय राम गंझू की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मं भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत बनाना हर कार्यकर्ता का दायित्व है। निष्ठापूर्वक इस दायित्व का निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। जिला उपाध्यक्ष विनोद नाग ने भी कार्यकर्ताओं कस अपील की वे सदस्यता अभियान को गंभीरता से लें। बैठक में काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

—————