जगदलपुर : फैंसी दुकान में लगी आग, जनहानि नहीं

जगदलपुर : फैंसी दुकान में लगी आग, जनहानि नहीं

जगदलपुर, 28 नवंबर (हि.स.)। बस्तर जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी दूर आड़ावाल में आज गुरुवार की सुबह एक फैंसी दुकान में आग लग गई।

मिली जानकारी के अनुसार आड़ावाल स्थित जय गुरु फैंसी स्टोर्स के ऊपर रखे सामान में अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही आस-पास के लोगों ने एसडीआरएफ टीम के साथ ही दमकल की गाड़ी को सूचना दी गई, तीन गाड़ियों को आग बुझाने के लिए भेजा गया। आग फैलने से आस-पास तीन और बड़ी दुकानें भी चपेट में आ सकती थी। समय रहते पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ टीम ने एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया। समय रहते आग पर काबू कर लेने से बड़ा हादसा टल गया।—————