फतेहाबाद : सहायक आयुक्त ने किया केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण

फतेहाबाद : सहायक आयुक्त ने किया केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण

फतेहाबाद, 14 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय विद्यालय संगठन के सहायक आयुक्त भूपेश भट्ट के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय बड़ोपल का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्काउट्स एवं गाइड के विद्यार्थियों ने सहायक आयुक्त का स्वागत किया और उन्होंने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने विद्यालय में शैक्षिक, गैर शैक्षिक तथा अन्य विभागों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा विभिन्न कक्षाओं का भी दौरा किया।

उन्होंने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों के उच्च अनुशासन व कार्यक्रमों को सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनकी मेहनत और लगन के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। कक्षा 10वीं को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और तानावरहित परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाए। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय में हो रहे विभिन्न कार्य की भी जांच की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारियों से भी बैठक कर संवाद किया और विद्यालय की प्रगति के लिए कार्य करने की अपील की। इस मौके पर प्राचार्य सांवर मल सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।